सिद्धार्थनगर में शिक्षक सहित जिले में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
जिले में अब तक 3894 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3792 लोग स्वास्थ होकर घर जा चुके हैं। 54 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक जिले में 49 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की मरीजों की संख्या प्रतिदिन घट बढ़ रही है। आए दिन मरीजों के मिलने के सिलसिला जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।
इनमें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, मधुबेनिया बाल आश्रम, मर्वापुर, भौरावा और मोहनाजोत गांव में एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया ब्लॉक के कड़जहा गांव में एक संक्रमित मिला। मिठवल के एसबीआई शाखा में एक संक्रमित पाया गया।
इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि आठ संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।