घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले में ट्रक और बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे नेपाल से सामान खाली कर भारत जा रही ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही नेपाली बस की आमने टक्कर हो गई। यह घटना बुद्धभूमि नगर पालिका -2 गोरसिंग जंगल में हुई। जिसमें भारतीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बस में सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुट गई है। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप कार्की ने बताया कि मंगलवार की सुबह इस हादसे में भारत के अयोध्या निवासी चालक मुन्नीलाल चौहान (55) की मौके पर ही मौत हो गई। बस के चार यात्री घायल हो गए हैं।
घायलों की पहचान राप्ती सुनारी ग्राम नगर पालिका -4 निवासी कमल परियार, बांके निवासी राजू परियार, कोहलपुर नगर पालिका -10 निवासी संतोष डंगोल और पायथन पुतन डुमरी निवासी गणेश बहादुर के रूप में की गई है। घायलों का स्थानीय चिकित्सा केंद्र में इलाज चल रहा है।