फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में आठ नए मिले पॉजिटिव, 14 ने कोरोना को दी मात

Fri, 06 Nov 2020 06:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन
महराजगंज जिले में शुक्रवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि 14 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। अब तक कोरोना के कुल मामले 5515 हो चुके हैं। जिसमें स्वस्थ होने वालो की संख्या 5305 है।
विज्ञापन


सक्रिय महज 122 है। अब 88 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। अधिक से अधिक लोगों की जांच के लिए व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम तेजी से जांच के साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 193209 सैंपल की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 2351 सैंपल की जांच हुई। 77 लोग होमआइशोलेसन में हैं। लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


छात्राओं का कोविड परीक्षण हुआ
डॉ. डीके राय के नेतृत्व में महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज अड्डा बाजार में 125 छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का कोविड-19 परीक्षण हुआ। सभी का परिणाम निगेटिव मिला। प्रधानाचार्य दयानन्द शम्भू शरण पाण्डेय ने बताया कि कोविड से बचाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें