फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्व योग दिवस पर जिले में आठ लाख लोग करेंगे योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मीनू सोनी ने बताया कि9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को और समापन विश्व योग दिवस 21 जून को होगा। योग दिवस पर इस बार जिले में आठ लाख से अधिक लोग योगाभ्यास करेंगे। योग दिवस पर 21 जून को जिले का मुख्य कार्यक्रम महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक होगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ''''हर घर-आंगन योग'''' रखी गई है। ताकि योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को निरोग रखा जा सके। योग सप्ताह के पहले दिन 15 जून को एनेक्सी भवन में ''''योग के विकास में नाथ योगियों का योगदान एवं षट्कर्म का महत्व'''' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), हेल्थ वेलनेस सेंटर्स एवं चिकित्सालयों के साथ ही जिले के सभी 320 अमृत सरोवरों पर योग सप्ताह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों में योग दिवस पर योगाभ्यास कराया जाएगा। जिले के प्राचीन सांस्कृतिक, पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्थानों व प्रमुख नदियों के तटों पर भी योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें