फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे तक बाधित रही शहर सहित आधे जिले की बिजली

विज्ञापन
बिजली की मरम्मत करते विद्युत कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आठ घंटे तक बाधित रही शहर सहित आधे जिले की बिजली
विज्ञापन

- बांसी से नौगढ़ आने वाली लाइन में फाल्ट के कारण हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को शहर सहित आधे जिले की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बांसी से नौगढ़ जाने वाली लाइन में फाल्ट के कारण दोपहर 12:30 बजे बिजली कट गई। शाम साढ़े आठ बजे के आसपास बिजली बहाल हो सकी।
लाइन में फाल्ट के कारण शहरी क्षेत्र के अलावा उसका बाजार, बर्डपुर बर्डपुर, लोटन एवं शोहरतगढ़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम तक इन्वर्टर की बैटरी बैठ गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में बिजली गुल होने के कारण रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जली और अंधेरा छाया रहा। विद्युत वितरण खंड नौगढ़ के अधिशाषी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि बांसी नौगढ़ लाइन में हुए फाल्ट के चलते दिक्कत हुई। साढ़े बजे में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

घरों में हुई पानी की समस्या
बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आर ओ वाटर प्लांट नहीं चले। इस कारण घरों में पीने का पानी समाप्त हो गया। लोगों के घरों में आरओ सिस्टम लगा है, बिजली के अभाव में उनके यहां भी पीने के पानी की समस्या हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें