फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू के आठ मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 16 Sep 2022 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पिछले साल जितने भी ऐसे इलाके थे, जहां पर डेंगू के लार्वा मिले थे। उन इलाकों से सैंपल फिर से लिए गए हैं। टीम को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि लोग कूलर में पानी इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेंगू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आठ मरीज मिल चुके हैं। इनमें केवल दो जिले के रहने वाले हैं। जबकि, छह मरीज गुजरात, मुंबई और हैदराबाद से आए हैं। इसके बाद से मलेरिया विभाग ने डेंगू की जांच के लिए तीन टीम बनाई है। टीम 1,300 सैंपल ले चुकी है।

विज्ञापन


शहर के रेलवे कॉलोनी, रुस्तमपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, भटहट, चरगांवा जैसे इलाकों में जलभराव की समस्या है। इन इलाके डेंगू के मच्छर ज्यादा पनपते हैं। इन इलाकों में कबाड़ और टायर की दुकानों में ठहरे पानी में टीम सैंपल ले रही है। डेंगू की जांच में अब तक कहीं भी लार्वा नहीं मिले हैं। इस पर विभाग ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि 2021 में जनवरी से दिसंबर तक डेंगू के 67 मरीज मिले थे। वहीं, 2022 में जनवरी से लेकर अब तक आठ मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि इनमें केवल दो मरीज यहीं के हैं, जबकि अन्य छह मरीज बाहर से आए हैं। इस पर विभाग यह मान रहा है कि डेंगू के मच्छर अभी नहीं पनप रहे हैं। लेकिन, दो दिनों से हो रही बारिश के बाद विभाग को डर है कि अगर कहीं जलभराव हुआ तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

घर में न जमा होने दें पानी

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पिछले साल जितने भी ऐसे इलाके थे, जहां पर डेंगू के लार्वा मिले थे। उन इलाकों से सैंपल फिर से लिए गए हैं। टीम को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि लोग कूलर में पानी इकट्ठा कर रहे हैं। ऐसे में पानी न इकट्ठा होने दें।  

मलेरिया विभाग इन बीमारियों की कर रहा मॉनिटरिंग
मलेरिया विभाग एईएस, जेई, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टायफस, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, हाईग्रेड फीवर, आरडीटी मलेरिया जैसे बीमारियों की मॉनिटरिंग में जुटा हुआ है। राहत की बात यह है कि अब तक डेंगू और जेई के सात मरीज के अलावा अन्य बीमारियों के कोई मरीज नहीं मिले हैं।

डेंगू के अब तक मिले इतने मरीज
 
वर्ष मरीज मौत
2017  11 2
2018 25 0
2019 114 1
2020 9 0
2021 67 0
2022 8 0

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें