फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले राज्य मंत्री: पांच वर्षों में बालश्रम से मुक्त होगा UP, अटल आवासीय में शुरू हो जाएगी पढ़ाई

Fri, 16 Sep 2022 01:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

प्रदेश के श्रम व सेवायोजन, समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कैंप लगाकर अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जनहित गारंटी अधिनियम में आए आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
श्रम राज मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश बालश्रम से मुक्त होगा। बालश्रम को लेकर 100 दिनों में 200 बालश्रम बाहुल्य क्षेत्र को बालश्रम से मुक्त कराकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया गया है। ये बातें श्रम राज मंत्री अनिल राजभर ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इम विद्यालयों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर चलाया जाएगा यहां एक हजार बच्चों के रहने और शिक्षा की व्यवस्था होगी। अगले सत्र से यहां पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। कहा कि अटल आवासीय विद्यालय योजना निश्चित तौर पर श्रमिकों के जीवन में परिवर्तन लाएगी। बताया कि आने वाले दिनों में हर जिले में एक अटल आवास से विद्यालय बनाए जाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि सौ दिनों के निर्धारित लक्ष्य के दौरान सेवायोजन विभाग ने 25 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। वहीं, 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। 50 हजार लोगों का बेरोजगारों का करियर काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन किया गया है। कहा कि आवासों में चल रहे छोटे दुकानों को पंजीयन से मुक्त कर दिया गया है। प्रदेश सरकार व्यापार के लिए अच्छे वातावरण का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

‘कैंप लगाकर श्रमिकों को दिलाएं योजनाओं का लाभ’

प्रदेश के श्रम व सेवायोजन, समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कैंप लगाकर अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जनहित गारंटी अधिनियम में आए आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए। औद्योगिक प्रतिष्ठानों की जांच करें। श्रमिकों के लिए शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजें।

वह बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में श्रम विभाग की योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ करोड़ 40 लाख श्रमिक ई-श्रम में पंजीकृत हैं। जिन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपश्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा, केके यादव, विकास श्रीवास्तव, स्कंद कुमार, संतोष, राधेश्याम गुप्ता, एसएन सिंह, दिनेश, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विद्यालय की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
श्रम राज्यमंत्री समीक्षा बैठक के बाद सहजनवां में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी जताई। निर्देेश दिया कि कार्य में तेजी लाई जाए। हर हाल में दिसंबर तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रदीप शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, उप जिलाधिकारी सहजनवां सुरेश राय आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें