फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा आज: गोरखपुर में मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात, ड्रोन से निगरानी

Wed, 21 Jul 2021 09:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटकर तैयार किया सुरक्षा प्लान। बकरीद को लेकर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
विज्ञापन
मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तीन जोन और आठ सेक्टर में जिले को बांटकर सुरक्षा प्लान तैयार किया है। मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है तो वहीं सुरक्षा की निगरानी के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रही है। गोरखनाथ और कोतवाली में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहरी इलाके में छोटे बड़े 162 प्रमुख मस्जिद हैं, जिनके बाहर पुलिसकर्मियों को मंगलवार रात में ही तैनात कर दिया गया। यह गुरुवार की दोपहर तक अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे। एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी सोनम कुमार मंगलवार को पूरे दिन भ्रमणशील रहें। 

सर्किलवार सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाके के प्रमुख चौराहों पर फोर्स तैनात की गई है। थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी मस्जिद में 50 से अधिक की संख्या में लोग न जुटे। इस निर्देश का कड़ाई से पालन कराएं। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। कोतवाली व गोरखनाथ इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पीएसी के साथ ही घुड़सवार पुलिस की ड्यूटी लगी है। मस्जिद के आसपास भी पुलिस रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन रास्तों पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

  • जामा मस्जिद घंटाघर की तरफ से जाने वाले शाहमारूफ रास्ते पर नमाज प्रारंभ से समाप्ति तक
  • अलहदादपुर की तरफ से घंटाघर की तरफ रायगंज रोड पर
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर के मार्ग पर
  • रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाले रोड पर
  • इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे रोड पर

इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
  • बरफखाना से भारी वाहनों को शहर की ओर आने से प्रतिबंधित किया जाएगा। उन्हें लालडिग्गी बंधा की ओर मोड़ दिया जाएगा और वाहनों को किसी भी दशा में शहर की ओर जाने नहीं दिया जाएगा।
  • अलीनगर चौराहा से हजारीपुर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टाकीज की ओर से निकाला जाएगा। दूसरी तरफ जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर की तरफ आने वाले वाहन उक्त अवधि तक प्रतिबंधित रहेगा।
  • टीपी नगर तिराहा से नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर व घंटाघर एवं घोष कंपनी की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • गंगेज चौराहा से अलीनगर चौराहा की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उक्त वाहन उक्त अवधि तक प्रतिबंधित रहेंगे।
  • करमचंद चौराहा से बहरामपुर जाने वाले वाहन उक्त अवधि में प्रतिबंधित रहेंगे। 11 गोरखनाथ ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
  • हुमायूंपुर ओवरब्रिज के ऊपर से सवारी गाड़ी को गोरखनाथ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 13 फरेेंदा से गोरखपुर आने वाले सभी वाहनों को बरगदवा तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें बरगदवा चौकी तिराहा से फर्टिलाईजर की तरफ तरफ मोड़ दिया जाएगा। उन वाहनों का प्रवेश शहर में खजांची चौराहा, पादरी बाजार चौराहा, मोहद्दीपुर ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर होते हुए होगा।
  • गोरखपुर महानगर से फरेंदा की ओर जाने वाली सवारी मोटर गाड़ियां एवं निजी बसें रेलवे स्टेशन सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास पादरी बाजार चौराहा खजांची होते हुए फर्टिलाइजर बरगदवा होकर जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें