फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर क्षेत्र के स्कूलों में एक-दो शिक्षक के भरोसे चल रही पढ़ाई

Tue, 19 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नगर क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक असंतुलन की स्थिति सामने आई है। कहीं जरूरत से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं तो कहीं एक-दो शिक्षकों के सहारे बच्चों की पढ़ाई चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अब इस समस्या को दूर करने के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले के प्राइमरी विद्यालयों में 545 शिक्षक सरप्लस घोषित किए गए हैं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 192 शिक्षक अतिरिक्त पाए गए हैं। नगर क्षेत्र के 21 प्राइमरी और 29 जूनियर स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार की गई है। शहर के बनकटी चक प्राथमिक विद्यालय में 57 बच्चों की पढ़ाई सिर्फ एक सहायक अध्यापिका के भरोसे चल रही है। वहीं कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलहदादपुर में 104 बच्चों पर केवल दो अध्यापिकाएं तैनात हैं। शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए विभाग ने पोर्टल पर स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगे हैं।विभाग का कहना है कि जिन स्कूलों में शिक्षक अधिक हैं, वहां से कम स्टाफ वाले विद्यालयों में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सरप्लस शिक्षकों का समायोजन छात्र संख्या के आधार पर किया जाएगा। जिन विद्यालयों में शिक्षक कम हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर अध्यापकों को भेजा जाएगा, ताकि पढ़ाई व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें