फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायनमिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम: एसपी सिटी ने डीजीपी को एप के बारे में दी जानकारी, बताई गई खूबियां

Fri, 24 Dec 2021 09:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

45 मिनट तक पुलिस मुख्यालय में बताई एप की खूबियां, एडीजी रेलवे ने भी सराहा।
विज्ञापन
एसपी सिटी सोनम कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘डायनमिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम’ एप की मदद से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की विधिवत जानकारी शुक्रवार को एसपी सिटी सोनम कुमार ने डीजीपी मुकुल गोयल व अन्य अफसरों को दी। डीजीपी के बुलावे पर वे पुलिस मुख्यालय लखनऊ के सिग्नेचर भवन पहुंचे।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि उन्होंने करीब 45 मिनट तक एप की खूबियां वरिष्ठ अफसरों को बताईं। जिसे अफसरों ने ध्यान से सुना। एडीजी रेलवे ने भी एप की सराहना की है। उम्मीद है कि अब एप को सूबे में लागू करने के लिए मंथन होगा।
 
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एप का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, यह एप करीब एक साल से सक्रिय है। इन दिनों वीआईपी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही, इसकी उपयोगिता सार्थक पाए जाने पर लखनऊ में बैठे अफसरों की नजर भी एप पर पड़ी है।
विज्ञापन


एप की मदद से पुलिस वालों को उनकी ड्यूटी का प्वाइंट जानने में आसानी होगी। वे ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद हैं या नहीं, इसे अफसर कहीं से भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें