फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहार: पुरुष के साथ महिला सिपाही की न लगाई जाए ड्यूटी, ऑनलाइन बातचीत के दौरान रखी गई समस्या

Wed, 14 Jul 2021 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ऑनलाइन बातचीत के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने एडीजी को बताईं समस्याएं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि पुरुष हमराही के साथ ड्यूटी करने में असहज महसूस होता है। इसके साथ ही बाहर ड्यूटी पर जाने पर चेंजिंग रूम न होने से परेशानी होती है। महिला पुलिसकर्मियों ने एडीजी अखिल कुमार से ऑनलाइन संवाद में यह समस्या बताई।
विज्ञापन


एडीजी अखिल कुमार ने मंगलवार को जोन के सभी जिलों की महिला पुलिसकर्मियों से ऑनलाइन बात की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बेबाकी से अपनी समस्या को साझा किया। उन्होंने कहा कि एडीजी ने सभी सुझावों पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया है।

इस दौरान गोरखपुर से नेहा सिंह, देवरिया से शिवी श्रीवास्तव, कुशीनगर से निकिता मिश्रा, महराजगंज से ज्याति सिंह, बस्ती से सुकुति मिश्रा, संतकबीरनगर से शिवानी सिंह, सिद्धार्थनगर से ज्योति पांडेय, गोंडा से सोनिया सिंह, बहराइच से गोल्डी त्रिपाठी, बलरामपुर से ज्योति मिश्रा, श्रावस्ती से मोहिनी विश्वकर्मा ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन


एडीजी के समक्ष रखी गईं मांगें
  • थानों में महिला टायलेट की व्यवस्था हो
  • गश्त के लिए सभी के पास वाहन हों।
  • थानों में बच्चों के साथ रहने की आवासीय सुविधा हो।
  • पुरुष आरक्षी के साथ बीट में गश्त पर न भेजा जाए।
  • स्वयं एवं परिवार के लिए कोविड जांच कैंप आयोजित हो।
  • वीआईपी ड्यूटी पर जाने पर रहने, खाने की व्यवस्था हो।
  • यथासंभव नजदीक ड्यूटी लगाई जाए।
  • थानों में चेंजिंग रूम हो।
  • दो महिला आरक्षियों की एक साथ ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें