रात 10:00 बजे से सुबह करीब 7:00 बजे तक मिट्टी लदे डंपरों की आवाजाही बड़ी संख्या में होती हैं, उनकी गति इतनी तेज होती है कि सड़क पर चलने में डर लगता है। आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ती। इस पर रोक लगनी जरूरी है।
: हरिओम श्रीवास्तव, इलाहीबाग
चपेट में आने पर बचना मुश्किल
डंपर वाले बहुत तेज चलते हैं। दो महीने पहले बहरामपुर चौराहे पर दो हादसे हो चुके हैं, जिसमें दो युवकों का पैर खराब हो चुका है। पूरी रात मिट्टी ढोने का सिलसिला जारी रहता है। इनकी गति इतनी तेज होती है कि अगर कोई चपेट में आया तो उसका बचना मुश्किल है।
- आशीष कुमार , इलाहीबाग
इसे भी पढ़ें: देवरिया में बड़ा हादसा: बरात से लौटते समय कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर
पूरी रात मिट्टी ले जाते हैं डंपर
डंपर से मिट्टी ढोने का काम पूरी रात चलता है। ये इलाहीबाग की घनी बस्ती से होकर जाते हैं। यहां रास्ता इतना संकरा है कि कभी-कभी रात में भी जाम लग जाता है। इनकी गति इतनी होती है कि आए दिन हादसे होते हैं। प्रशासन नहीं चेता तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।
- सूरज सिंह, इलाहीबाग
पूरी रात डंपर से मिट्टी ढुलाई की जाती है। इनकी रफ्तार इतनी तेज होती है कि वाहन सवार अगर न संभलें तो हादसा होना तय है। डंपरों की आवाजाही से रात में सोना मुश्किल हो गया है। बहरामपुर से इलाहीबाग चौराहे तक कई बार हादसे हो चुके हैं। फिर भी इन पर अंकुश नहीं लग रहा है।
- नीरज श्रीवास्वत, इलाहीबाग
ग्रामीणों ने किया था अवैध खनन को लेकर प्रदर्शन
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में एक डंपर और जेसीबी से मिट्टी खनन होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया था। अवैध खनन पाए जाने पर वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया था। इलाके में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीण लगातार मुखर होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन की वजह से हादसे हो रहे हैं और उनकी जमीन भी बर्बाद हो जाती है। इसके पहले मंगलवार को अनन्तपुर गांव में भी ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था।
इसे भी पढ़ें: नदी किनारे मिली युवती की लाश, हत्या या खुदकुशी उलझी पुलिस
खनन के ट्रक से युवक की गई थी जान
आठ जून को बेलघाट इलाके में बालू खनन की ओवरलोड ट्रक से कुचलकर समरजीत (40) की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध भी दर्ज कराया था। उनका कहना है कि ओवरलोडिंग की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और इनकी रफ्तार की वजह से लोगों की जान भी जा रही है। दूसरे, आए दिन लोग घायल हो जाते है, लेकिन हल्की चोट होने की वजह से बात सामने नहीं आती है। वहां के ग्रामीण खनन को बंद करने की मांग कर रहे हैं।
मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली से सड़क टूटने पर केस दर्ज
उरुवा थाना क्षेत्र के धुरियापार में मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली से तीन महीने पहले बनी सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर केस दर्ज किया गया है। स्थानीय निवासी की तहरीर पर पुलिस सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है। उरुवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अहसन रजा ने तहरीर में लिखा है कि आठ जून की शाम धुरियापार जा रहे थे। रास्ते में देखा कि सेंट जोसेफ स्कूल के पास पूरी सड़क टूट गई है। तीन महीने पहले बनी सड़क की दशा देकर हैरान हो गया।
पता चला कि मुबारकपुर निवासी शहाबुद्दीन ने अपने घर पर खनन की मिट्टी गिरवाई है। सड़क से जमीन ऊंची थी, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने जबरन उस पर ट्राली चढ़ाई, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। उसी दिन डॉयल 112 पर सूचना दी थी, तो पुलिस आई थी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।