गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर दो पर शनिवार रात लगभग 10 बजे के बाद यहां की बिजली गुल रही। इस कारण पूरी तरह से रेलवे स्टेशन पर अंधेरा हो गया।
बताया जा रहा है कि जैसे ही रेलवे स्टेशन की बिजली गुल हुई। यहां यात्री अपने-अपने मोबाइल की रोशनी से अपने सामानों को अपने पास करने लगे। जो यात्री जहां था वहीं कुछ देर रुक कर बिजली आने का इंतजार करने लगा। कई लोग मोबाइल की रोशनी पर एक जगह से दूसरी जगह पर जा रहे थे। इसके बाद ही लगभग आधे घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो जाने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
वहीं मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन के सहायक अभियंता अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे यहां से बिजली आपूर्ति बाधित नहीं थी। बिजली आपूर्ति रेलवे स्टेशन के लिए लगातार दी जा रही है।