फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा: फ्लाइट का किराया 3 गुना बढ़ा, अब अधिक किराया चुकाइए-परिवार के साथ दिवाली मनाइए

Thu, 24 Oct 2024 04:19 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में जाकर पढ़ाई और नौकरी करते हैं। दिवाली और छठ में वे घर जरूर आते हैं। गोरखपुर से अभी केवल सात फ्लाइट विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रही हैं। इनकी संख्या कम और यात्रियों की संख्या अधिक होने से फ्लाइट के किराए में प्रतिदिन तेजी से वृद्धि हो रही है। दिवाली नजदीक आते-आते किराया चार गुना तक बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर हवाई अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बड़े शहरों में रहते हैं और परिवार के साथ घर आकर दिवाली मनाना चाहते हैं तो अब आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। दिवाली में दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में रहकर नौकरी और पढ़ाई करने वाले प्रवासियों के घर वापस आने की राह महंगी हो गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से फ्लाइट का किराया तीन गुना तक बढ़ गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में जाकर पढ़ाई और नौकरी करते हैं। दिवाली और छठ में वे घर जरूर आते हैं। गोरखपुर से अभी केवल सात फ्लाइट विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रही हैं। इनकी संख्या कम और यात्रियों की संख्या अधिक होने से फ्लाइट के किराए में प्रतिदिन तेजी से वृद्धि हो रही है। दिवाली नजदीक आते-आते किराया चार गुना तक बढ़ने के आसार हैं।

वापसी की राह इतनी मंहगी
सिग्नेचर ट्रेवेल के टूर प्लानर निर्माण राय ने बताया कि गोरखपुर से बंगलुरु का सामान्य किराया छह से आठ हजार है। दिवाली से पहले बंगलुरु से वापस आने के लिए किराया 24 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। इसी तरह हैदराबाद का सामान्य किराया छह हजार रुपया है।
विज्ञापन


वर्तमान में वापस आने का किराया 21 हजार रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई का सामान्य किराया सात हजार रुपये है। दिवाली से पहले वापस आने के लिए किराया 17,800 रुपये तक पहुंच गया है।

 

विज्ञापन

गोरखपुर हवाई अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह दिल्ली का सामान्य किराया पांच से छह हजार रुपये है।

वहां से वापस आने का किराया 18000 रुपये तक पहुंच चुका है। कोलकाता का सामान्य किराया पांच हजार है, वापसी का फेयर इस समय 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है। समय टूर प्लानर ने बताया कि प्रतिदिन फेयर बढ़ रहा है। दिवाली नजदीक आते-आते किराया चार गुना तक बढ़ सकता है। वहीं एक नवंबर के बाद गोरखपुर से अन्य शहरों में जाने का फेयर बढ़ रहा है। इसमें अभी बहुत अधिक वृद्धि नहीं देखने को मिल रही है।

पिछले साल की तुलना में बढ़ गए यात्री
होप फन के टूर प्लानर शिव मिश्रा ने बताया कि पिछले साल दिवाली से अधिक इस बार फ्लाइट के टिकटों की बिक्री हो रही है। इस बार अधिकतर लोग दिवाली से एक या दो दिन पहले घर आने का प्लान कर रहे हैं। इसलिए उनके लिए फ्लाइट का विकल्प अच्छा है। कम समय वे घर पहुंच जा रहे हैं।

एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि एयरपोर्ट पर प्रतिदिन दो हजार से 2200 यात्री का आवागमन हो रहा है। इधर, कुछ वर्षों में एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आगे अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। तब यात्री की संख्या और अधिक हो जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें