फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में आराम करने गई भाभी, फंदे से लटकते देखा देवर ने- पारिवारिक कलह में गई जान

Sun, 03 May 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

काफी देर तक नीचे न आने पर किसी काम से उसके देवर रोहित मौर्या ऊपर गया। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो खिड़की से झांककर देखा, जहां पूजा फंदे से लटक रही थी। यह दृश्य देखकर रोहित ने शोर मचाया और खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर पहुंचा।
विज्ञापन
मृतक पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में शनिवार दोपहर बाद रामरतन मौर्या की पत्नी पूजा मौर्या (27) ने पारिवारिक कलह के चलते फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रानीडीहा निवासी रामरतन मौर्या और उसकी पत्नी पूजा मौर्या के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार शाम को पूजा के पिता और चाचा भी घर आए थे और दोनों को समझाकर लौट गए थे। सास विद्यावती देवी और जेठानी ज्योति के अनुसार, दोपहर में वे नीचे के कमरे में थीं, जबकि पूजा ऊपर आराम करने गई थी।

विज्ञापन

काफी देर तक नीचे न आने पर किसी काम से उसके देवर रोहित मौर्या ऊपर गया। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो खिड़की से झांककर देखा, जहां पूजा फंदे से लटक रही थी। यह दृश्य देखकर रोहित ने शोर मचाया और खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर पहुंचा।

आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, मां की मौत की खबर सुनकर उसके पांच वर्षीय बेटे अनिकेत का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें