फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं का कारोबार मामला: गुप्ता बंधु नेपाल फरार, सरेंडर की जुगाड़ में जुटे

Sat, 13 Aug 2022 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार


गीडा और संतकबीरनगर में गुप्ता बंधुओं पर मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस की जांच में तेजी नहीं आई। इसी का नतीजा रहा कि आरोपी आसानी से विदेश भाग गए। ड्रग विभाग की जांच भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। कागजों में ही जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
बाएं आशीष गुप्ता और दाएं अमित गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में नशीली दवा मामले में नामजद भालोटिया मार्केट के गुप्ता बंधु आशीष व अमित नेपाल फरार हो गए। इसकी भनक पुलिस को लग चुकी है। अब नेपाल पुलिस की मदद से गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ, नेपाल से ही दोनों भाई सरेंडर की जुगाड़ में लग गए हैं। वहीं से ही अपने लोगों के जरिये जरूरी दस्तावेज बनवा रहे हैं।

विज्ञापन


गीडा और संतकबीरनगर में गुप्ता बंधुओं पर मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस की जांच में तेजी नहीं आई। इसी का नतीजा रहा कि आरोपी आसानी से विदेश भाग गए। ड्रग विभाग की जांच भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। कागजों में ही जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

बताया जा रहा है कि आगरा के दवा माफिया से गठजोड़ के बाद दोनों भाई प्रभावशाली हो गए । इसलिए ड्रग विभाग के अफसर सीधे हाथ डालने से बच रहे हैं। वाराणसी और आगरा से अगर इनपुट न मिलता और आला अधिकारियों तक बात न पहुंचती तो ड्रग विभाग इस बार भी गुप्ता बंधुओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। यही कारण है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद स्थानीय टीम को सूचना दी गई। उधर, गुप्ता बंधुओं की दवा की दुकानों में तीन दिनों से ताला बंद है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ड्रग विभाग के एक कर्मचारी से गहरा नाता
स्थानीय ड्रग विभाग के एक कर्मचारी के साथ गुप्ता बंधुओं का गहरा नाता है। लिहाजा, वे  जो कुछ भी करते, उसपर विभागीय अफसर चुप्पी साधे रहते। शायद इसी कारण  जांच के नाम पर अब तक कुछ भी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अपनी पहुंच का फायदा उठाते हुए आरोपी मामले से जुड़े दस्तावेज गायब कराने में जुट गए हैं। गिरफ्तारी के डर से दोनों भाइयों ने नेपाल के एक बड़े होटल में शरण  ली है। ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी पुलिस की टीम करेगी।

यह है मामला
ड्रग विभाग ने सात अगस्त को गीडा क्षेत्र से दो करोड़ रुपये की फेंसिडिल सिरप बरामद की थी। पहले दिन छह लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया था। साथ ही संतकबीरनगर जिले में गुप्ता बंधु पर भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था। अगले दिन आठ अगस्त को गीडा थाना पुलिस ने भी गुप्ता बंधु सहित आगरा के दो दवा व्यापारियों भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों भाई फरार चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें