फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो में मिला चालक का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 12 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहरी। गुलरिहा थाना क्षेत्र के करमौरा गांव में बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े टेंपो में चालक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करमौरा गांव के राजी टोला निवासी रामू ओझा (40) टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। पत्नी दो बेटों के साथ काफी समय से मायके में रह रही थी। बुधवार सुबह पीपल के पेड़ के पास खड़े टेंपो में उसका शव मिला। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें