फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, जीते 16 पदक

Thu, 12 Nov 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विजय चौक स्थित एक खेल प्रशिक्षण संस्थान के कराटे के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक नवंबर को आयोजित एसजीडीएए नेशनल गेम्स-2026 में गोरखपुर की कराटे टीम में शामिल 9 खिलाड़ियों नंदनी मौर्य, राजवीर यादव, अभिषेक गुप्ता, रुद्र मिश्रा, तनिष्क राव, श्रेय शर्मा, अंशिका यादव, इशांत यादव और अंश पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक अपने नाम किए। इनमें 9 स्वर्ण एवं 7 रजत पदक शामिल हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी 9 खिलाड़ियों का आगामी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें