फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेहतर होगी गोरखनाथ और आसपास के वार्डों में पेयजल आपूर्ति, मिली धनराशि

Fri, 16 Feb 2024 12:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जलकल के सहायक अभियंता सत्येस कुमार सिंह ने बताया कि ट्यूबवेल और पंप हाउस का निर्माण शुरू हो गया है। इसे सोनौली रोड पर मुख्य पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा जिससे प्रेशर में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ और आसपास के वार्डों में पेयजल आपूर्ति जल्द ही बेहतर हो जाएगी। हनुमंतनगर वार्ड में गोरखनाथ पुल के नीचे 25 एचपी का 50.50 लाख रुपये से ट्यूबवेल एवं पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है। 15वां वित्त आयोग से मिली धनराशि से कराए जा रहे निर्माण से वार्ड नंबर 15 हनुमंतनगर, वार्ड 28 मानसरोवर नगर और वार्ड 78 पुराना गोरखपुर के साथ गोरखनाथ से बरगदवा की ओर जाने वाले सनौली मार्ग पर पूरब तरफ की आबादी को मिलने वाली पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन


नगर निगम का जलकल अनुभाग, कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज लखनऊ (सीएनडीएस) के जरिए निर्माण करा रहा है। वर्तमान में मौके पर बोरिंग का काम जारी है। पुराना गोरखपुर के पार्षद पवन त्रिपाठी, मानसरोवर वार्ड के पार्षद रमेश यादव एवं हनुमंतनगर की रंजूलता रावत से पेयजल आपूर्ति में सुधार की मांग वार्डवासी लंबे समय से कर रहे थे।

जलकल के सहायक अभियंता सत्येस कुमार सिंह ने बताया कि ट्यूबवेल और पंप हाउस का निर्माण शुरू हो गया है। इसे सोनौली रोड पर मुख्य पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा जिससे प्रेशर में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें