जानकार बताते हैं कि कालाबाजारी में चर्चित पंडित का नेटवर्क ऐसा है कि दो से तीन घंटे में ही वह तीन से पांच किलो तक अवैध सोना खपा देता है। पहले, पंडित खुद दूसरे धंधेबाजों से सोना लेता था, लेकिन अब उसका नेटवर्क इतना बड़ा हो गया है कि वह दूसरे को सोने की खेप पहुंचा देता है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, बोले- नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय
सूत्र बताते हैं कि रक्षाबंधन त्योहार की व्यस्तता में पंडित ने बड़ी मात्रा में अवैध सोना खपाने की साजिश रची। अवैध सोने की खेप मंगवाई और इसे सुरक्षित गोरखपुर लाने की फिराक था। इसी बीच एजेंसी को सूचना मिली और उसकी लखनऊ यूनिट ने व्यापारी को एक किलो अवैध सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय से स्थानीय जांच एजेंसी को अवैध सोने के धंधेबाजों को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। जिस विभाग के पास से इस संबंध में सूचना मांगी गई थी, उसका पास जांच के सीमित अधिकार हैं, इसलिए उसने दूसरी एजेंसी को सतर्क कर दिया था। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार की देर रात अवैध सोने का एक बड़ा खिलाड़ी जांच एजेंसी की पकड़ में आ गया।
इसे भी पढ़ें: आदित्य एल-1: प्रो. दुर्गेश की दूरबीन से खुलेगा सूर्य की धधकने का राज, IUCAA पुणे में किया गया तैयार
बाजार के धंधेबाज एजेंसी के रडार पर
हिंदी बाजार में अवैध सोने के धंधे के पांच से छह बड़े खिलाड़ी अलग-अलग जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। इसमें केंद्रीय एजेंसियां भी स्थानीय नेटवर्क की जांच-पड़ताल करवाती हैं। कुछ दिन पहले जिले के बड़े अधिकारियों ने बाजार के बड़े व्यापारियों और सराफा मंडल के पदाधिकारियों से इनके व्यापार के बारे में जांच की थी।