फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: डॉ. सचिन को आईयूएसी से मिलेगा शोध के लिए अनुदान

Mon, 31 Jan 2022 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डॉ सिंह ने बताया कि सॉफ्ट-मैटेरियल्स (लिक्विड-क्रिस्टल्स) पर आधारित उनके प्रोजेक्ट में डॉ अंबुज त्रिपाठी (साइंटिस्ट-जी, प्रोग्राम लीडर, मैटेरियल्स साइंस ग्रुप, आईयूएसी नई दिल्ली), डॉ रोहित वर्मा (एप्लाइड साइंस, एमिटी यूनिवर्सिटी) का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
डॉ. सचिन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार सिंह को अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी), नई दिल्ली ने शोध के लिए अनुदान की अनुमति दी है। यह अनुदान ‘सॉफ्ट मैटेरियल्स सिंथेसिस एवं ऑप्टिकल-एप्लीकेशन’ के क्षेत्र में शोध के लिए दिया गया है।

विज्ञापन


अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा स्थापित एक स्वायत्त अनुसंधान केंद्र है। यह देश के एक्सीलरेटर ड्रिवेन रिसर्च क्षेत्र में कार्यरत उच्च शोध प्रयोगशालाओं व अनुसंधानकर्ताओं को अत्याधुनिक शोध-सुविधा, प्रशिक्षण फेलोशिप प्रदान करता है। डॉ. सिंह को तीन वर्षों के लिए आयन-बीम लाइन शोध सुविधा के अतिरिक्त, एक जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) की नियुक्ति एवं शोध में होने वाला खर्च भी दिया जाएगा।
 
डॉ. सिंह ने बताया कि सॉफ्ट-मैटेरियल्स (लिक्विड-क्रिस्टल्स) पर आधारित उनके प्रोजेक्ट में डॉ अंबुज त्रिपाठी (साइंटिस्ट-जी, प्रोग्राम लीडर, मैटेरियल्स साइंस ग्रुप, आईयूएसी नई दिल्ली), डॉ रोहित वर्मा (एप्लाइड साइंस, एमिटी यूनिवर्सिटी) का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें