फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉ. परमानंद की स्मृति में राष्ट्रीय संगोष्ठी 19 से

Wed, 12 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रेमचंद साहित्य संस्थान और साखी पत्रिका की ओर से हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक, कवि और गद्यकार डॉ. परमानन्द श्रीवास्तव की स्मृति में 19 और 20 सितंबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें देश के कई प्रमुख साहित्यकार और विद्वान शामिल होंगे।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. सदानंद शाही ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डॉ. परमानन्द श्रीवास्तव ने गोरखपुर की साहित्यिक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जन्म बांसगांव में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में आचार्य के रूप में सेवाएं दीं। हिन्दी आलोचना के क्षेत्र में उनकी कई चर्चित कृतियां हैं। कविता और कहानी में भी उन्होंने महत्वपूर्ण लेखन किया। उन्हें व्यास सम्मान, भारत भारती सम्मान और रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार सहित कई सम्मान मिले। संगोष्ठी में प्रो. शम्भूनाथ, प्रो. अरुण कमल, प्रो. अनामिका, अलका सरावगी समेत कई साहित्यकार शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें