फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: डॉ. मफतलाल पटेल ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन, धार्मिक यात्रा पर निकले हैं राज्यपाल के पति

Tue, 20 Sep 2022 01:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मंदिर के कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यपाल के पति डॉ मफतलाल पटेल कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। तब डॉ पटेल ने धार्मिक यात्रा पर जाने की बात कही थी। इसपर मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर आकर दर्शन-पूजन करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
डॉ. मफतलाल पटेल ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पति व लेखक-चिंतक डॉ मफतलाल पटेल सोमवार की शाम छह बजे गोरखनाथ मंदिर आए। गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया, फिर मंदिर की एक-एक व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन


मंदिर के कर्मचारी वीरेंद्र सिंह व विनय गौतम ने सारी जानकारी दी। वह करीब 30 मिनट तक मंदिर में रहे। दर्शन-पूजन के बाद डॉ. मफतलाल पटेल गदगद दिखे।

मंदिर के कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यपाल के पति डॉ मफतलाल पटेल कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। तब डॉ पटेल ने धार्मिक यात्रा पर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसपर मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर आकर दर्शन-पूजन करने का सुझाव दिया था। इसी का नतीजा रहा कि वह गोरखपुर आए और दर्शन करके गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें