फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: कांग्रेस की डॉ चेतना, पूनम और देवेंद्र ने दाखिल किया पर्चा, सहजनवां से सुधीर की पत्नी ने निर्दलीय किया नामांकन

Sat, 12 Feb 2022 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

44 प्रत्याशियों ने नामांकन के आखिरी दिन दाखिल किए पर्चे, 159 पर्चे दाखिल किए गए हैं जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए, 14 फरवरी को होगी नामांकन पत्रों की जांच, 16 फरवरी को प्रत्याशी वापस ले सकते हैं नाम।
विज्ञापन
नामांकन करती कांग्रेस की डॉ चेतना पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस की डॉ चेतना पांडेय, पूनम, देवेंद्र के अलावा सपा के संजय समेत 44 लोगों ने पर्चा भरा है। चार फरवरी से 11 फरवरी तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान नौ विधानसभा क्षेत्रों से कुल 159 पर्चे दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। 16 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन


गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ चेतना पांडेय ने नामांकन किया है। चेतना के अलावा शहर से निर्दलीय प्रत्याशी राशिद, बहुजन मुक्ति पार्टी के अवधेश, निर्दलीय नवल किशोर नाथानी, भारतीय जन जागृति पार्टी के युवराज शर्मा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के मनोज कुमार शर्मा ने नामांकन किया। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के देवेंद्र निषाद, निर्दलीय बिंदु, सत्यम शुक्ला ने पर्चा दाखिल किया।

बांसगांव सीट से कांग्रेस की पूनम, जन अधिकार पार्टी के रूदल, राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया के मुरली, आम आदमी पार्टी के लाल बचन ने नामांकन किया। कैम्पियरगंज विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नबी मुहम्मद, भारतीय किसान यूनियन पार्टी से विनोद, जन अधिकार पार्टी से जटाशंकर, निर्दलीय धनुषधारी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अटल बिहारी ने नामांकन किया।
विज्ञापन


सहजनवां सीट से समयक पार्टी के राजेंद्र, निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकृष्ण यादव, भारतीय समाज अपना पार्टी के राकेश दूबे, मूल निवास समाज पार्टी के दीपक राज ने नामांकन किया। इसी विधानसभा से बसपा के टिकट पर बृहस्पतिवार को नामांकन करने वाले सुधीर सिंह की पत्नी अंजू सिंह ने बतौर निर्दलीय पर्चा भरा। अपनी पहली सूची में बसपा ने अंजू को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन दूसरी सूची में उनकी जगह उनके पति को टिकट दिया गया।

सहजनवां से ही सपा से संजय, विकासशील इंसान पार्टी के मनोज कुमार निषाद ने भी नामांकन किया है। विधानसभा खजनी से निर्दलीय शैलेष कुमार, आदिम भारतीय दल के गौरी शंकर, पिपराइच विधानसभा से निर्दलीय अरुण कुमार, कन्हैया, सत्येंद्र, बजरंगी, आजाद अली, नरेंद्र नाथ मौर्य, सुभाष चंद्र गुप्त, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के विजय कुमार भारती, जनहित किसान पार्टी के शिवदत्त ने पर्चा भरा। चौरीचौरा विधानसभा से मेरा अधिकार पार्टी से सोनू राय, निर्दलीय बृजेश्वर कुमार, रामनेत्र विश्वकर्मा, सुमन मौर्या, राजेश कुमार, आम आदमी पार्टी के संजय कुमार शर्मा ने नामांकन किया। चिल्लूपार सीट से निर्दलीय आलोक कुमार गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया।

शहर सीट के लिए सर्वाधिक 23 नामांकन

गोरखपुर शहर सीट के लिए सर्वाधिक 23 नामांकन दाखिल किए गए हैं। सबसे कम नामांकन बांसगांव सुरक्षित सीट पर हुआ है, यहां नौ पर्चे दाखिल किए गए हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कैंपियरगंज में 15, पिपराइच में 20, गोरखपुर ग्रामीण में 21, सहजनवां में 19, खजनी सुरक्षित में 11, चौरीचौरा में 20 और चिल्लूपार में 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें