फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज, एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sat, 30 Jul 2022 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रुपये न मिलने पर पति व परिजनों ने 15 जून 2022 को सविता की पिटाई कर की। आरोप है कि गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। ससुराल वाले उसके दाह संस्कार की तैयारी में थे, लेकिन इसी बीच मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के कुसम्ही बाजार के पास 15 जून को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति विक्रम गुप्ता, कन्हैया, बलराम व रंभा देवी को आरोपी बनाया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के बड़ी दुबौली गांव निवासी सविता की शादी वर्ष 2016 में कुसम्ही बाजार निवासी विक्रम गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि एक रिश्तेदार के कहने पर ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे।

रुपये न मिलने पर पति व परिजनों ने 15 जून 2022 को सविता की पिटाई कर की। आरोप है कि गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। ससुराल वाले उसके दाह संस्कार की तैयारी में थे, लेकिन इसी बीच मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। सविता के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र दिया, जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें