फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाभी के चरित्र पर शक... देवर ने डंडे से पीटकर की हत्या, महिला की पति रहता है बीमार

Thu, 14 Aug 2025 03:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर

सार

संत कबीर नगर जिले में एक युवक ने भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक को भाभी के चरित्र पर शक था। उसका भाई बीमार रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक शारदा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना इलाके के करहना गांव में देवर ने डंडे से पीटकर भाभी की हत्याकर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के करहना गांव की निवासी शारदा देवी (35) का मंगलवार की रात में उनके देवर सूरज से विवाद हो गया। इसके बाद देवर ने डंडे से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका शारदा के पति राजू चौहान के लगभग 7- 8 वर्ष पूर्व अयोध्या से लापता हो गए थे। इसके बाद शारदा की शादी राजू चौहान के तीसरे भाई राज बहादुर से लगभग 5- 6 साल पहले पारिवारिक सहमति के बाद हुई थी। 
विज्ञापन


राज बहादुर को लगभग चार साल पहले फालिस मार दिया था। पहले पति से तीन बच्चे शिल्पा 13 साल, रेखा 12 साल व विजय 9 साल तथा दूसरे पति से एक लड़का विराट 6 साल का है। बताया जाता है कि उनका देवर सूरज उनके चरित्र पर संदेह करता था। 
Trending Videos

घटना की जानकारी होने के बाद एसओ धर्मसिंहवा सरोज शर्मा, सीओ सर्वदवन सिंह, ट्रेनी सीओ अमित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जांच पड़ताल में जुट गए। 

 
विज्ञापन

वहीं मृतक के भाई बेलहरकला थाना क्षेत्र के घिसियावनपुर गांव निवासी संजय चौहान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें