फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-कसया रूट पर दौड़ेगी डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस

Fri, 28 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा देने के लिए परिवहन निगम डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी में है। राप्तीनगर डिपो में ट्रायल के लिए खड़ी बस का अगले सप्ताह बस स्टेशन से कसया तक ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद बस का संचालन शुरू करने की तैयारी है। बस में एक बार में 65 यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बस एक दिन में करीब 200 किलोमीटर तक चलेगी। गोरखपुर-कसया मार्ग पर ट्रायल के दौरान बस की गति, संचालन, यात्रियों की सुविधा और चार्जिंग व्यवस्था समेत अन्य पहलुओं को परखा जाएगा। इसके बाद नियमित संचालन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
गोरखपुर-कसया रूट पर एक फेरा लगाने के बाद डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस को खोराबार, जंगल सिकरी और देवरिया बाईपास होते हुए नौका विहार तक चलाने की योजना है। इससे इस मार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों को भी एसी बस की सुविधा मिल सकेगी। बस के संचालन से यात्रियों को गर्मी और बारिश में आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-

कोट-

बस का अगले सप्ताह गोरखपुर-कसया मार्ग पर ट्रायल कराया जाएगा। इसके बाद अन्य मार्गों पर संचालन की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। अभी एक ही बस का संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी चलाया जाएगा। - लव कुमार सिंह, आरएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें