गोरखपुर। दूरदर्शन की ओर से एक नई वेब सीरीज के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह सीरीज एक सनसनीखेज कहानी पर आधारित होगी, जिसकी कथा एक निलंबित पुलिस अधिकारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमेगी।
अधिकारियों के अनुसार इसकी पटकथा पूरी तरह तैयार कर ली गई है और अब निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। इस वेब सीरीज के निर्माण के लिए करीब 10 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी मोहन यादव ने बताया कि आधुनिक दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए इस वेब सीरीज को रोचक और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दूरदर्शन दर्शकों के लिए लगातार नए और विविधतापूर्ण कार्यक्रम तैयार कर रहा है, ताकि बदलते समय के साथ बेहतर मनोरंजन उपलब्ध कराया जा सके।