फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मऊ दूरदर्शन को फिर मिली नई उड़ान, गोरखपुर की टीम ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरदर्शन गोरखपुर की टीम ने एक महीने की तैयारी के बाद की शुरुआत
विज्ञापन


गोरखपुर। कोविड काल से बंद चल रहे दूरदर्शन मऊ केंद्र में एक बार फिर स्थानीय कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर की टीम ने करीब एक महीने की तैयारी के बाद यहां कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग शुरू की है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का विशेष साक्षात्कार रिकॉर्ड किया गया। इसका निर्माण दूरदर्शन गोरखपुर की टीम ने किया है। पिछले महीने दूरदर्शन मऊ केंद्र को फिर से सक्रिय करने की पहल की गई थी। इसके लिए अधिकारियों ने केंद्र की तकनीकी व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

महानिदेशालय को पत्र भेजने के बाद कार्यक्रम निर्माण और प्रसारण की जिम्मेदारी दूरदर्शन गोरखपुर को दी गई। अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है। योजना के तहत दोनों केंद्रों को कुल दो घंटे का समय मिलेगा। इसमें एक घंटा गोरखपुर और एक घंटा मऊ के लिए निर्धारित होगा। हालांकि प्रसारण का समय अभी तय नहीं हुआ है। मऊ की टीम स्थानीय स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम तैयार करेगी और उनकी रिकॉर्डिंग भी करेगी। इनमें नाटक, गीत-संगीत, लोकगीत, परिचर्चा, खेती-किसानी और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम शामिल होंगे। मऊ के साथ गोरखपुर और पूर्वांचल के कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन




मऊ केंद्र में स्थानीय कार्यक्रमों के निर्माण की शुरुआत हो गई है। अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे और उनकी रिकॉर्डिंग होगी। इससे स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को दूरदर्शन के माध्यम से अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
- मोहन यादव, प्रभारी, दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें