इस सुविधा के लिए सबसे पहले स्मार्ट फोन में डोर स्टेप बैंकिंग ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के नाम का विकल्प चुनने के बाद खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर लिखकर रजिस्टेशन कराना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। गोरखपुर के पंजाब नेशनल बैंक के खाता धारकों को इस सुविधा का लाभ लेने में कोई भी दिक्कत आती है तो 7007813726 पर संपर्क कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैक के मंडल प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि पीएनबी के ग्राहक इनमें से किसी भी सुविधा के लिए जैसे ही आवेदन करेगा, उस समय ग्राहक की जीपीएस लोकेशन के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली शाखाओं के नाम स्क्रीन पर दिखेंगे और ग्राहक अपनी की शाखा से यह सेवा लेने के लिए आवेदन कर सकता है।
बताया कि बैंक ने इन सेवाओं के लिए नाममात्र का सर्विस चार्ज रखा है। ग्राहकों की इस सेवा से होने वाली सुविधा के आगे यह शुल्क काफी मामूली है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यह काफी बेहतर सुविधा साबित होगी।