फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परेशान मत हों, हर समस्या का कराएंगे समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि परेशान मत हों, हर शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्रता और पारदर्शिता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं।

भोलू को दुलारकर बोले सीएम, कैसा हमेशा गुस्से में रहता है : रविवार सुबह जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी पारंपरिक दिनचर्या के अनुसार मंदिर की गोशाला में जाकर भोलू नाम के नंदी को हाथ में गुड़-रोटी लेकर पुकारा और कहा कि “कैसा हमेशा गुस्से में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें