फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर की गलियों और मुख्य सड़कों पर दौड़ाते हैं कुत्ते

Thu, 13 Aug 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हर 200 मीटर पर दिख जा रहे, आतंक से राहगीर परेशान
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर की गलियों में अगर आप रात में निकल रहे हैं तो सावधान हो जाइए। आपको हर 200 मीटर के अंतराल पर दो से पांच और इससे अधिक कुत्ते मिल जाएंगे। रात के सन्नाटे में यह आप पर हमला भी कर सकते हैं। बुधवार देर रात को भी शहर की गलियों व सड़कों पर आवारा कुत्ते देखे गए जिससे आने-जाने वालों के मन में डर बना रहा। कुछ काे कुत्तों ने दौड़ा भी लिया।

शहर के घोष कंपनी के साथ जिला अस्पताल रोड पर रात 10 बजे के आसपास की सड़कों और अस्पताल परिसर में कुत्ते देखे गए। कुछ तो बैठे थे पर कुछ सड़क पर खड़े होकर आने-जाने वालों पर भौंक रहे थे। आने-जाने वाले लोग भी डर कर रफ्तार से आगे बढ़ रहे थे। साथ ही घोष कंपनी के पास भी चौराहे पर दो कुत्ते देखे गए जो आने-जाने वालों पर टकटकी लगाए हुए थे। तेज रफ्तार वाहनों पर आक्रामक हो रहे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा रेती और कोतवाली रोड पर भी कुत्ते गली व सड़कों पर बीच में खड़े रहे। यहीं से गुजर रहे अमन ने बताया कि वह नखास से गोलघर जा रहे थे तभी एक कुत्ते ने दौड़ा लिया। उसने तेजी से भागकर जान बचाई। शास्त्री चौक के पास भी कुत्ते देखे गए जो आने-जाने वालों पर भौंक रहे थे। यहां चिकन की दुकान होने के कारण कुत्ते अधिक थे।
विज्ञापन

वहीं, सेंट एड्रयूज डिग्री काॅलेज के सामने चार कुत्ते मिले। अंबेडकर चौक पर पांच कुत्ते सड़क के किनारे भौंकते दिखे। वहीं, हरिओम नगर में स्काउट कुटीर के पास एक कुत्ता दिखा। वहीं चौराहे तक में लगभग तीन कुत्ते सड़के किनारे दिखे। कुत्तों ने जिलाधिकारी आवास के सामाने भी डेरा डाल रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें