ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में अभी तक 7 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। ऐसे में अस्पतालों में भीड़ न हो और लोगों को घर बैठे चिकित्सकीय सलाह मिल जाए, इसके लिए गोरखपुर में आज से टेली ओपीडी की शुरुआत की गई है।
इससे मरीज घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर चिकित्सक को चुनने के बाद उससे सलाह और दवाईयां ले सकेगा। यदि चिकित्सक को दिखाने की आवश्यकता होगी, तो सटीक टाइम बताया जाएगा, जिस समय जाकर रोगी चिकित्सक से परामर्श और इलाज ले सकेगा। अभी तक 500 से अधिक लोगों ने चिकित्सकीय सलाह के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
एसडीएम सदर/जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ये देश की पहली टेली ऑनलाइन ओपीडी है। रजिस्ट्रेशन के बाद चिकित्सक की फीस और परामर्श की आनलाइन व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि वेबसाइट
www.doc4u.co, ईमेलः support@doc4u.co पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर +91-9019740509 पर भी पंजीकरण कराकर जिस सरकारी और निजी चिकित्सक से सलाह लेनी है, ले सकते हैं।