शाहपुर इलाके की युवती के पिता की शिकायत पर बशारतपुर गड़रिया टोला निवासी डॉ. प्रभुनाथ शर्मा पर छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कद बढ़ाने की दवा लेने गई 24 वर्षीय युवती से डॉक्टर ने अश्लील हरकत की।
उलाहना देने पर युवती के भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार को केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के पिता ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी दिव्यांग है और उसका कद कम है।
उसे किसी ने डॉ. प्रभुनाथ शर्मा के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद वह दवा लेने के लिए गई थी। वह लंबे समय से दवा डॉक्टर से ले रही थी।