फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग संग छेड़छाड़: कद बढ़ाने की दवा लेने गई थी डॉक्टर के पास, अकेला देख करने लगा अश्लील हरकत, केस दर्ज

Wed, 11 Dec 2024 11:48 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

चार दिसंबर की दोपहर में 12 बजे के करीब वह डॉक्टर के पास क्लीनिक में दवा लेने गई थी। इसी बीच उसे अकेला पाकर डॉक्टर ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। बेटी के शोर मचाने पर डॉक्टर ने छोड़ दिया। क्लीनिक के बाहर आकर बेटी ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर इलाके की युवती के पिता की शिकायत पर बशारतपुर गड़रिया टोला निवासी डॉ. प्रभुनाथ शर्मा पर छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कद बढ़ाने की दवा लेने गई 24 वर्षीय युवती से डॉक्टर ने अश्लील हरकत की।

विज्ञापन


उलाहना देने पर युवती के भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार को केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के पिता ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी दिव्यांग है और उसका कद कम है।

उसे किसी ने डॉ. प्रभुनाथ शर्मा के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद वह दवा लेने के लिए गई थी। वह लंबे समय से दवा डॉक्टर से ले रही थी।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चार दिसंबर की दोपहर में 12 बजे के करीब वह डॉक्टर के पास क्लीनिक में दवा लेने गई थी। इसी बीच उसे अकेला पाकर डॉक्टर ने अश्लील हरकत शुरू कर दी।

बेटी के शोर मचाने पर डॉक्टर ने छोड़ दिया। क्लीनिक के बाहर आकर बेटी ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। बहन के साथ छेड़खानी की बात सुनते ही वह डॉक्टर के चेंबर में पहुंच गया। उसने बहन के साथ हरकत के बारे में पूछा तो गाली देने लगें।

फिर मारपीट कर जान की मारने की धमकी देते हुए भगा दिए। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें