फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेके अस्पताल के बोर्ड पर बिना अनुमति लिखा डॉक्टर दंपती का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। भटहट स्थित जेके अस्पताल के बोर्ड पर शहर के एक डॉक्टर दंपती का नाम दर्ज पाया गया है। जबकि संबंधित डॉक्टरों को इस बात की कोई जानकारी ही नहीं है। डॉक्टर दंपती ने स्पष्ट किया है कि उनका इस अस्पताल से कभी कोई व्यावसायिक या चिकित्सकीय संबंध नहीं रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में अपनी सेवा दे रही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु रानी और उनके पति आर्थो सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि वे न तो कभी इस अस्पताल में मरीजों का इलाज करने गए हैं और न ही उन्होंने अपने नाम के उपयोग की कोई अनुमति दी है। इस तरह उनके नाम का इस्तेमाल करना पूरी तरह से भ्रामक और अनैतिक है। मामला संज्ञान में आने के बाद डॉक्टर दंपती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में लिखित सूचना देने की तैयारी कर ली है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें