गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने शुक्रवार शाम पांच बजे तहसील गोला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेखपालों, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एसआईआर की प्रगति एवं शासन की ओर से निर्धारित प्राथमिकताओं और निर्देशों की समीक्षा की।
तहसील निरीक्षण के बाद डीएम ने रात में पीएचसी गोला का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए 10 दिन बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्रभावी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हों, ताकि जनता को बेहतर सेवा मिल सके।