गोरखपुर। दीपावली की खरीदारी और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक यातायात व्यवस्था की परीक्षा ले ली। बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। शहर के चौराहों से लेकर फोरलेन तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
रविवार को पीईटी की दो पालियों के दौरान स्थिति ज्यादा बिगड़ी। वहीं, दीपावली की खरीदारी के दबाव में भी शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर रात तक यातायात प्रभावित रहा। दीपावली की खरीदारी के दौरान कुनराघाट से ट्रांसपोर्टनगर, मोहद्दीपुर से गणेश चौराहा, असुरन, एडी चौराहा और कचहरी चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही।