फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ओसामा एंड कंपनी के गोदाम में मिला पटाखों का जखीरा, 22 साल पहले यहां लगी थी आग

Tue, 02 Nov 2021 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को पूरे दिन पटाखों का विवरण तैयार किया।
विज्ञापन
पटाखा कारोबारी सद्दन खान के गोदाम में अधिकारियों ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से दो दिन पहले सोमवार को गोरखपुर शहर के कोतवाली इलाके के छोटे काजीपुर स्थित पटाखा कारोबारी सद्दन खान के गोदाम से अवैध पटाखों का जखीरा मिला। पटाखा ओसामा एंड कंपनी का बताया गया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को पूरे दिन पटाखों का विवरण तैयार किया। जिस गोदाम से पटाखों का इतना अवैध भंडारण मिला है उसमें साल 1999 में आग लग चुकी है। आग को काबू पाने में तीन दिन लग गए थे।
विज्ञापन


पटाखों से होने वाले हादसों को देखते हुए प्रशासन ने इसके भंडारण व बिक्री के लिए तमाम नियम-कायदे बना रखे हैं, लेकिन इसका अनुपालन कम ही होता है। इस बार भी घनी आबादी के बीच स्थित गोदाम में भारी मात्रा में पटाखा जमा किया गया था। रविवार को डीएम विजय किरन आनंद और एसएसपी डा. विपिन ताडा को शहर में अवैध पटाखों के गोदाम की जानकारी मिली थी। उन्होंने इसकी जांच के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर भेजा। पुलिस की तरफ से एसपी सिटी सोनम कुमार तो प्रशासन की तरफ से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर को टीम की अगुवाई सौंपी।

रविवार रात करीब एक बजे पुलिस व प्रशासन की टीम ने सद्दन खान के छोटे काजीपुर स्थित मकान और नखास स्थित ‘ओसामा एंड कंपनी’ के गोदाम पर छापा मारा। दोनों जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया। सुबह छोटे काजीपुर स्थित आवास से पटाखों का जखीरा पकड़ा गया। इसके अलावा नखास स्थित ओसामा एंड कंपनी नाम की दुकान से पटाखा बरामद हुआ। यह दुकान सद्दन का पुत्र ओसामा खान चलाता है। इस सिलसिले में ओसामा का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
ये अफसर हैं टीम में
डीएम व एसएसपी की तरफ से गठित टीम में एसपी सिटी सोनम कुमार, एसडीएम सदर, सीओ कैंट, सीओ कैंपियरगंज, एसओ चिलुआताल, बेलीपार, रामगढ़ताल आदि शामिल हैं।
 
दो दशक पहले लगी थी आग
वर्ष 1999 में इसी पटाखे के गोदाम में आग लगी थी। घनी आबादी के बीच स्थित गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए कई जगहों की फायर ब्रिगेड को लगाया गया था। प्रशासन को आग पर काबू पाने में तीन दिन का समय लगा था। योगी सरकार ने पहले ही इस तरह के धंधे पर लगाम लगाने का निर्देश दे रखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें