फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निशुल्क हुआ सीटी स्कैन तो जांच कराकर लेने नहीं आ रहे रिपोर्ट

Sat, 27 Jun 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल : पिछले आठ महीने में जिला अस्पताल में 450 अधिक मरीज जांच कराने के बाद नहीं आए
विज्ञापन

- अस्पताल प्रशासन अब फोन कर मरीजों को बुलाएगा




गोरखपुर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन निशुल्क हुआ तो जांच के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ गई। अब आलम यह है कि कई मरीज जांच के बाद रिपोर्ट लेने नहीं आ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पिछले आठ महीने में 450 से अधिक मरीज अपनी रिपोर्ट अस्पताल में ही छोड़े हुए हैं।
पहले जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों को 500 रुपये शुल्क देना पड़ता था। अब यह सुविधा मुफ्त है। इससे बड़ी संख्या में रोजाना मरीज जांच करा रहे हैं। डॉक्टर छोटे-छोटे मामलों में भी जरूरत के अनुसार सीटी स्कैन लिख रहे हैं। आलम यह है कि जांच के बाद कई मरीज रिपोर्ट और प्लेट लेने नहीं पहुंच रहे हैं। अस्पताल में इन मरीजों की रिपोर्ट और प्लेटें जमा हो रही हैं। इससे रिकॉर्ड संभालने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें फोन कर बुलाने का निर्णय लिया है। जिन मरीजों ने सीटी स्कैन कराया है और रिपोर्ट और प्लेट नहीं ली है, उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया जाएगा। उनसे अस्पताल आकर अपनी रिपोर्ट और प्लेट लेने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीटी स्कैन कराने वाले कई मरीज अपनी रिपोर्ट और प्लेट नहीं लेने आ रहे हैं। इससे रिकॉर्ड मेंटनेंस करने में परेशानी हो रही है। अब मरीजों को उनके नंबर पर फोन किया जाएगा और रिपोर्ट और प्लेट लेने के लिए कहा जाएगा।
डॉ. ओपी सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें