फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश से शहर में जगह-जगह फाल्ट, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

Sat, 27 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पेड़ गिरने, तार टूटने, केबल में आग और ट्रांसफाॅर्मर जलने से प्रभावित रही आपूर्ति
विज्ञापन

-पेट्रोलिंग के बाद उपकेंद्र चालू हुए, दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में मरम्मत जारी रही



गोरखपुर। शहर में बृहस्पतिवार देर रात बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। एहतियात के तौर पर लगभग सभी उपकेंद्रों को तत्काल बंद कर दिया गया था। बाद में पेट्रोलिंग कर आपूर्ति बहाल की गई लेकिन बारिश के कारण जगह-जगह हुए लोकल फाल्ट, पेड़ गिरने, तार टूटने और केबल में आग लगने से कई इलाकों में घंटों बिजली बाधित रही। इस कारण लगभग पूरे शहर में तीस हजार से ज्यादा लोगों को फाल्ट की परेशानी से जूझना पड़ा।

मोहद्दीपुर उपकेंद्र के चार फाटक के पास रात में फाल्ट आने से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। मोहद्दीपुर के अयोध्यापुरम में तार टूटने से बृहस्पतिवार रात तीन बजे आपूर्ति ठप हो गई, जिसे शुक्रवार पूर्वांह्न करीब 11 बजे बहाल किया जा सका। बिछिया के अकोलवां क्षेत्र में 11 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित हुई। मरम्मत के बाद सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हुई। वहीं खोराबार के महादेवपुरम स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित रही। दोपहर करीब दो बजे पेड़ हटाने के बाद बिजली बहाल की गई। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि रात की बारिश से फाल्ट हुआ था जिसे सुबह ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन


दाउदपुर चौराहे पर केबल में आग लगने से करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इंदिरानगर में भी एबीसी केबल में आग लग गई, जिसे सुबह ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। बिलंदपुर में 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से क्षेत्र की बिजली प्रभावित हुई। नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। टाउनहाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने कहा कि रात में बारिश से फाल्ट व ट्रांसफाॅर्मर के जलने की सूचना मिली, जिसे सुबह नौ बजे तक ठीक कर बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन


शाहपुर के आदित्यपुरी क्षेत्र में रातभर बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। इसके साथ ही राप्तीनगर क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज न्यू उपकेंद्र में फाल्ट के कारण बस-बार जल गया, जिसे पूर्वांह्न करीब 11 बजे ठीक कर आपूर्ति सामान्य की गई। राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत मेडिकल काॅलेज क्षेत्र में रही। इसके अलावा सूर्यकुंड क्षेत्र में भी फाल्ट के कारण बिजली बाधित रही। कोतवाली क्षेत्र में बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसे सुबह सात बजे के बाद हटाकर बिजली बहाल कर दी गई। बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे फाल्ट रहे जिसे मरम्मत कर आपूर्ति सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें