फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेल विहार फेज-3 में सड़क की चौड़ाई को लेकर विवाद, जीडीए उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल विहार फेज-3 कॉलोनी (बौद्ध संग्रहालय के सामने) में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य जारी है। स्वीकृत लेआउट के अनुसार भवन संख्या ए-8 से बी-16 तक नौ मीटर चौड़ी सड़क का प्रावधान है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि ए-8 से ए-84 तक सड़क तो नौ मीटर चौड़ी बनाई जा रही है लेकिन एक भवन के सामने ठेकेदार केवल आठ मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रयास कर रहा है, जो जीडीए मानचित्र और स्थानीय हितों के विपरीत है।
विज्ञापन

रेल विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन को सामूहिक हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपते हुए नौ मीटर सड़क निर्माण की मांग की। कॉलोनीवासियों का कहना है कि पर्याप्त जगह होने के बावजूद सड़क की चौड़ाई कम किया जाना ठेकेदार और संबंधित अभियंताओं की मिलीभगत को दर्शाता है। लोगों ने सड़क पर कब्जा हटाकर स्वीकृत नौ मीटर चौड़ी सड़क जल्द निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें