फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ ओवरब्रिज के बेयरिंग पर उतरा गर्डर, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ ओवरब्रिज में करीब 700 टन के लोहे के गर्डर को बुधवार को बेयरिंग पर उतार दिया गया। अब कंक्रीट का कार्य करके ब्रिज को जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वाहन इसपर फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सेतु निगम के इंजीनियरों ने जैक उठाकर बारी-बारी से लकड़ी के गुटखे हटाए और फिर जैक से गर्डर नीचे उतारा। मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से लगातार तीन दिन 2:30 घंटे का ब्लॉक मिला तो गर्डर को बेयरिंग पर उतारने की व्यवस्था बनाई गई थी। अब रेलवे लाइन के ऊपर डी आकार का लोहे का बो स्टिंग गर्डर को बेयरिंग पर उतरने के बाद कंक्रीट का कार्य करके ब्रिज को जोड़ दिया जाएगा। इसमें सरिया पहले ही बांध दिया गया है। इस कारण सात से 10 दिसंबर के बीच गोरखनाथ ओवरब्रिज के कार्य को पूरा होने का अनुमान है। इसके बाद कंक्रीट की ढलाई को सेट होते ही पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में बृज लोड टेस्ट होगा।
सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि गोरखनाथ ओवरब्रिज में चारों बेयरिंग पर गर्डर उतार दिया गया है। 10 दिसंबर से पहले गोरखनाथ ओवरब्रिज के सभी कार्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें