फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 12 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू, नौ पर लटकी तलवार

Thu, 31 Dec 2020 09:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से बिना सूचना दिए कई शिक्षक गैरहाजिर हैं। ऐसे 12 शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू की है। नोटिस का जवाब देने वाले नौ शिक्षकों पर विभाग ने बेसिक शिक्षा सचिव से मार्गदर्शन मांगा है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के 21 शिक्षकों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस जारी किया गया था। उन्हें अनुपस्थिति का कारण बताना था। इसके लिए मोहल्लत 30 दिसंबर तक दी गई थी।

विज्ञापन


तय समय खत्म होने के बाद महज नौ शिक्षकों ने ही नोटिस का जवाब दिया है। 12 शिक्षकों ने कोई जवाब ही नहीं दिया है। इसके बाद विभाग ने इन शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू करने का मन बनाया है। नोटिस का जवाब देने वाले नौ शिक्षकों में से दो शिक्षिकाओं ने नौकरी करने में असमर्थता जताई है।

पांच शिक्षिकाओं ने अपने परिवार के किसी सदस्य या खुद की तबियत खराब होने का हवाला दिया है। अब विभाग इन शिक्षिकाओं से दोबारा अध्यापन करायेगा या नहीं, इसपर बेसिक शिक्षा सचिव से मार्गदर्शन मांगा गया है।
विज्ञापन


एक से चार साल तक रहे हैं अनुपस्थित
जिन 21 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है उनमें ज्यादातर शिक्षक एक से लेकर पांच साल के लंबे अंतराल से तैनाती वाले विद्यालयों से अनुपस्थित चल रहे हैं। कई बार इन शिक्षकों को पूर्व मेें नोटिस भी दिया गया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। आजिज आकर विभाग ने इन शिक्षकों की सूची तैयार कर 30 दिसंबर तक आखिरी नोटिस का जवाब देने का समय दिया था।

 

विज्ञापन

इन शिक्षकों ने दिया नोटिस का जवाब

प्रगति दुबे, फरहा नाज, निर्मला गुप्ता, ममता शर्मा, अर्चना दुबे, कीर्ति सिंह, मोनिका ओझा और अजय सिंह और पारुल सिंह।

इन शिक्षकों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब
खजनी विकास खंड के गंगा पिपरा में तैनात प्रियंका दुबे, प्राथमिक विद्यालय पगार की रचना कुमारी, पिपराइच की स्निग्धा त्रिपाठी और भटहट की आदर्शी देवी, गरिमा सिन्हा, महक चंचल, रंजीत यादव, ब्रह्मपुर की सीमा गौतम, सुनीता सिंह, बड़हलगंज की रंजना यादव, जंगल कौड़िया की प्रतिभा पांडेय और पिपरौली की श्रद्धा श्रीवास्तव।

परिषदीय विद्यालयों से लगातार अनुपस्थित चल रहे 21 शिक्षकों ने नोटिस जारी किया गया है। नौ शिक्षकों ने नोटिस का जवाब दिया है। इस संदर्भ में शासन से दिशा-निर्देश मांगा गया है। नोटिस का जवाब नहीं देने वाले 12 शिक्षकों पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।-बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें