फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों में भी किराए पर मिल रही छूट, जानिए किसे दी जा रही है प्राथमिकता

Thu, 10 Dec 2020 03:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करना है तो यह जानकारी आपके काम की है। स्पेशल ट्रेनों में दिव्यांग व गंभीर बीमारी वाले मरीजों को किराए में छूट मिलेगी। सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन


टिकट के किराए में छूट को लेकर रेल मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा वक्त में दो कैटेगरी के लोगों को छूट दी जा रही है। इनमें दिव्यांग, गंभीर बीमारी के मरीज शामिल हैं।

रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रिजर्वेशन में बुजुर्गों और महिलाओं का कोटा बरकरार है। उन्हें सीट में प्राथमिकता भी दी जाएगी, लेकिन फिलहाल उन्हें टिकट में कोई छूट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


कैंसर रोगी अकेले या इलाज के लिए किसी के साथ यात्रा करते हैं तो एसी सेकंड क्लास, फर्स्ट क्लास और एसी चेयर कार में 75 फीसद रियायत, स्लीपर क्लास और 3एसी में 100 फीसद छूट, 1एसी और 2एसी में 50 प्रतिशत छूट साथ में यात्रा करने वाले को भी यही छूट मिलेगा। (SL और 3AC को छोड़कर जहां एस्कॉर्ट को मिलता है 75 प्रतिशत ऑफ)
विज्ञापन


थैलेसीमिया रोगी अकेले या समय-समय पर जांच के लिए किसी के साथ जाते हैं तो 2nd, SL, 1st Class, 3AC, AC चेयर कार में 75 प्रतिशत छूट है।
(यह सभी छूट सिर्फ यात्रा के बेस किराये पर मान्य है)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें