फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागते रहो: नाइट ड्यूटी मे नींद के आगोश में रेलकर्मी, निरीक्षण में सोते मिले तो होगी कार्रवाई

Wed, 13 Oct 2021 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक वाराणसी ने सभी यातायात निरीक्षकों को पत्र लिखकर इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात ड्यूटी के दौरान सोने वाले रेलकर्मियों और उनके पर्यवेक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक वाराणसी ने सभी यातायात निरीक्षकों को पत्र लिखकर इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। दरअसल, रेलवे स्टेशनों पर रात ड्यूटी के दौरान अधिकतर रेलकर्मी सो जाते हैं। इससे ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन


गोपनीय निरीक्षण में यह जानकारी सामने आई है कि पूर्वोत्तर रेलवे के 50 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर नाइट ड्यूटी करने वाले ज्यादातर कर्मचारी सो जाते हैं। कई कर्मचारियों के मोबाइल भी बंद मिलते हैं। जरूरत पर अन्य कर्मियों की मदद से उन्हें खोजना पड़ता है। ऐसे रेलकर्मियों की सूची भी तैयार की गई है। यह समस्या इस लिहाज से बेहद गंभीर है, क्योंकि ये कर्मचारी परिचालन विभाग से संबंधित हैं। मामला संज्ञान में आने पर रेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है।

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक वाराणसी ने 11 अक्तूबर 2021 को पत्र लिखकर समस्त यातायात निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि अधीन कार्यरत कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने के लिए काउंसिलिंग करें। अगर इसके बाद भी कर्मचारी सोते पाए गए तो उनके साथ ही संबंधित पर्यवेक्षक के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें