अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डीआईजी रेंज डॉ. एस चनप्पा ने शुक्रवार रात बेलीपार टोल प्लाजा के पास खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग करवाई। इस दौरान रात्रि गश्त में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान न केवल अपराध पर नियंत्रण के लिए है, बल्कि आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखने का प्रयास भी है।