फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीआईजी ने गुलरिहा थाने का किया निरीक्षण, पैदल गश्त कर लोगों से किया संवाद

Wed, 09 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्यालय, अभिलेखों और सीसीटीएनएस की स्थिति का जायजा लिया
विज्ञापन


गुलरिहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार देर शाम डीआईजी डॉ. एस चनप्पा ने गुलरिहा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ थाने के कार्यालय, अभिलेखों और सीसीटीएनएस की स्थिति का जायजा लिया। आमजन की सुविधा के लिए थाने के आसपास किए गए इंतजाम भी देखे।
इस दौरान डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद डीआईजी, एसपी सिटी निमिष पाटिल और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने गुलरिहा पुलिस टीम के साथ थाने से मेडिकल कॉलेज तक पैदल गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने रास्ते में स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और राहगीरों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी के जरिये आमजन में सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को नियमित पैदल गश्त करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें