फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्नातक पास नहीं..परास्नातक के लिए जमा कर दिया शुल्क, फंसा प्रवेश

Thu, 08 Aug 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू में बैक छात्रों ने पीजी में प्रवेश के लिए जमा किया है शुल्क
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों में सत्यापन कराने आए तो निराश लौटना पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय पहले चरण में सीट आवंटन के बाद प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। इसमें कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी पहुंच रहे हैं जो स्नातक में उत्तीर्ण नहीं है और परास्नातक प्रवेश परीक्षा पास कर शुल्क भी जमा कर दिया। सत्यापन के समय पता चला कि यह अर्हता परीक्षा में उत्तीर्ण ही नहीं हैं। ऐसे में इनका प्रवेश नहीं हो सकता।
अर्हता परीक्षा पास न करने को लेकर समस्या परास्नातक के अभ्यर्थियों में ज्यादा है। दरअसल, उनका स्नातक के किसी सेमेस्टर में बैक लग गया या फिर किसी विषय का अंक नहीं चढ़ा। इसपर उन्होंने पहले ध्यान भी नहीं दिया। अंतिम सेमेस्टर में पास होने के बावजूद उन्हें डिवीजन नहीं मिल सकता। उन्हें उत्तीर्ण नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक होने की वजह से उनको सीट आवंटित हो गई, लेकिन सत्यापन में मामला फंस गया। उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी के बाद वे प्रवेश प्रकोष्ठ से शुल्क वापस करने को लेकर मांग कर रहे हैं।
वहीं, कुछ केस ऐसे भी थे जिनका किसी कारणवश अंतिम सेमेस्टर में अधूरा परिणाम जारी हुआ है। ऐसे विद्यार्थियों का परिणाम तत्काल सुधार कर प्रवेश दिया जाएगा। उनका प्रवेश निरस्त नहीं होगा।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि अपूर्ण परीक्षा फल वाले अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण न होने या आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में वे शुल्क जमा न करें क्योंकि ऐसी दशा में उनका प्रवेश नहीं होगा।
बीपीएड और गाइडेंस एंड काउंसिलिंग का परिणाम जारी
विश्वविद्यालय ने बीपीएड और पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग के सीट आवंटन परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। एमएड प्रवेश के आवंटन परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे। ये अभ्यर्थी सात से नौ अगस्त तक आवंटित सीटों के लिए प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 10 से 12 अगस्त तक उन्हें आवंटित केंद्रों पर अपने प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित होना होगा। शुल्क जमा न करने या प्रमाणपत्र सत्यापित न होने की दशा में इनका आवंटन निरस्त हो जाएगा। पूर्व में घोषित यूजी के 14 और पीजी के 22 पाठ्यक्रमों के लिए हुए आवंटन वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। निर्धारित समयावधि में सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों की सीट निरस्त हो सकती है।
विज्ञापन

अर्हता परीक्षा अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता। यदि उन्होंने शुल्क जमा किया है तो उसे वापस कर दिया जाएगा। किसी विद्यार्थी के अंतिम सेमेस्टर में आईएनसी है तो उसे तत्काल ठीक करवाकर प्रवेश दिया जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें