फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devshayani Ekadashi: निंद्रा में गए भगवान विष्णु, अब चार माह नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Tue, 20 Jul 2021 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई देवशयनी एकादशी, विधि-विधान से किया भगवान विष्णु का पूजन-अर्चना।
विज्ञापन
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान विष्णु की आराधना का पर्व देवशयनी एकादशी मंगलवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इसी के साथ चातुर्मास की भी शुरूआत हो गई। अगले चार महीने भगवान विष्णु निंद्रा में रहेंगे, जिससे सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी से फिर से मांगलिक कार्यों की शुरूआत होगी।

विज्ञापन


 सृष्टि के पालक भगवान विष्णु की आराधना का पर्व देवशयनी एकादशी मंगलवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इसी के साथ चातुर्मास की भी शुरुआत हो गई। अगले चार महीने भगवान विष्णु निंद्रा में रहेंगे, जिससे सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी से फिर से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।

देवशयनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने सुबह ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करने के बाद एकादशी व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। फिर शाम को षोडशोपचार विधि पूजन के अनुसार धूप, दीप, पुष्प आदि से भगवान का पूजन, आरती कर प्रार्थना की। इसके बाद उन्हें श्वेत वस्त्र पहनाकर श्वेत वर्ण की शैया पर शयन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने नहीं बजेगी शहनाई

ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार चातुर्मास आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से शुरू होकर कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक रहता है। इस बार इसकी अवधि 118 दिन यानी 15 नवंबर तक रहेगी। इस दिन देवउठनी एकादशी है और इस एकादशी के बाद से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

विवाह मुहूर्त
नवंबर माह में शुभ मुहूर्त तारीख- 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30
दिसंबर माह में शुभ मुहूर्त तारीख - 1, 2, 6, 7, 11 और 13
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें